शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

कांग्रेस से ज्यादा असंतुष्टों से डर रही भाजपा


मुख्यमंत्री और संगठन पदाधिकारी बातचीत कर दूर करेंगे नाराजगी

मध्यप्रदेष में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा अपने नाराज और असंतुष्ट नेताओं से भय है। इन नेताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए अब मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान और संगठन पदाधिकारी स्वयं बातचीत करेंगे। नाराज चल रहे नेताओं की सूची भी बनवाई गई है, यह सूची मुख्यमंत्री और संगठन को सौंपी जाएगी।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले भाजपा के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके अपने नेता हैं, जो सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। इन नेताओं की नाराजगी का मामला दिल्ली तक पहुंचा है। इसके बाद प्रदेष संगठन को नाराज चल रहे नेताओं को समझाइष देने के लिए प्रदेष संगठन को कहा गया है। बताया जाता है कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन महामंत्री ष्षैलेन्द्र बरूआ को सभी असंतुश्ट और नाराज चल रहे नेताओं की सूची बनाने का काम सौंपा है। इस सूची में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, दीपक जोषी सहित कई दिग्गज नेताओं और पूर्व विधायकों के नाम सामने आए है। बरूआ ने सूची संगठन को सौंप दी है। बताया जाता है कि पार्टी के वरिश्ठ नेता जो नाराज चल रहे हैं, उनकी नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने अपने हाथ ली है, इसके तहत बीते दिनों पूर्व मंत्री दीपक जोषी को दिल्ली बुलाकर पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने उनसे बातचीत की थी,  जबकि विधायकों और अन्य नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान और संगठन पदाधिकारियों को कहा है।
पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों ने बढ़ाई चिंता
भाजपा संगठन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों को मनोन की है। नाराज चल रहे पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रुस्तम सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य चिंता बन गए हैं। इन नेताओं से संगठन के नेता बातचीत कर चुके हैं,मगर नाराजगी अब तक दूर नहीं हुई है। बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा और अनूप मिश्रा के साथ असंतुष्टों का एक वर्ग लामबंद हुआ है, जिसने संगठन की चिंता को और बढ़ा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें