सोमवार, 31 अगस्त 2020

बाढ़ से 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान


फसल बीमा योजना की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह करेंगे प्रधानमंत्री से

मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेष में बाढ़ से करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नुकसान होने का अनुमान है। संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह ने आज बाढ़ की स्थिति और बचाव को लेकर चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेष में आ बाढ़ के बाद अब बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वर्षा थम गई है और बाढ़ के नदियों में पानी ने उतरना शुरू किया है, लेकिन अभी भी होशंगाबाद में खतरे के निशान से लगभग 8 फीट ऊपर नर्मदा  का पानी बह रहा है, लेकिन प्रशासन हर जगह पहुंच चुका है। इसलिए चिंता जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पहले उन लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाया था। विशेषकर एयरफोर्स के 5 हेलीकाप्टर रेस्क्यू के काम में लगे थे। 264 लोगों को एयरलिफ्ट करके बचाया था। उन्होंने कहा कि मैं सभी एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवानों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि नदियों में जैसे-जैसे पानी उतरता जाएगा,  बाढ़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। दवाइयों आदि का इंतजाम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्पत्ति के नुकसान के आंकलन में समय लगेगा। बाढ़ से कई मकान डूब गये हैं। 7 लाख हेक्टेयर फसलों की क्षति का अनुमान है। राहत के काम कई दिनों तक चलेंगे, लेकिन मन में संकल्प है कि कैसे लोगों की जिंदगी को पटरी पर जल्द से जल्द ला सकें।मैं प्रदेशवासियों से कहना चाहता हूं कि आप चिंता मत करें। मैं और प्रशासन पूरी क्षमता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। हम सब मिलकर शीघ्र ही आपकी जिंदगी को पटरी पर लाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि वैसे फसल बीमा योजना की आज आखिरी तारीख थी, मगर हम प्रधानमंत्री से इसे आगे बढ़वाने का आग्रह करेंगे।
परीक्षा केन्द्र तक निषुल्क आवागमन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कोरोना को देखते हुए  जेईई, एनईईटी की परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को विकास खण्ड, जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्र तक निशुल्क आवागमन की हमने व्यवस्था की है। परीक्षार्थी अपने साथ एक अभिभावक को भी केन्द्र तक ले जा सकेंगे। 1 सितंबर को होने वाली इस परीक्षा में प्रदेषभर से करीब 7 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे है। करीब 4 हजार 5 सौ विद्यार्थी भोपाल के हैं,जबकि 2 हजार 5 सौ विद्यार्थी भोपाल जिले से बाहर के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें