सोमवार, 31 अगस्त 2020

हवा से जरा नीचे उतरकर भी देखो


दिग्विजय ने शिवराज के हवाई निरीक्षण पर कसा तंज


मध्यप्रदेष के आई बाढ़ से मची तबाही का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा हवाई निरीक्षण किए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ फंसी गरीब जनता । मामा जी हवा से जरा नीचे उतरकर भी देखो।
प्रदेश के लगभग 12 जिलों के 400 गांव बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और एडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर भी बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कराकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कार्यप्रणाली पर हमला बोला है।  राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पर लोगों को बाढ़ की मुसीबत से न निकाल पाने को लेकर सवाल उठाया है।
सिंह ने बाढ़ का जायजा लेने हेतु शिवराज सिंह चैहान के हवाई दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि शिवराज सिंह विधान सभा क्षेत्र बुधनी की “वाशिंगटन” से बेहतर सड़कें और बाढ़ में फंसी गरीब जनता। मामा जी हवा से जरा जमीन पर उतर कर भी देखो। उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में पानी से चैतरफा घिरे नाव में बैठा एक पूरा परिवार अपनी व्यथा सुना रहा है। लोगों का कहना है कि उन तक अब तक कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है। उनके पास नाव में बैठे रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है। पूरा परिवार इस समय अन्न के दाने दाने को मोहताज है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें