पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह के बयानों को लेकर आज राज्य के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं बल्कि एक गिरोह है जिसके अलग अलग सरगना है। ये अपने सरगनाओं के इशारों पर काम करते हैं।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक कभी देश के हित के बारे में नहीं सोचा। यहां नेताओं ने केवल अपना.अपना विकास किया है। यही वजह है कि कांग्रेस किसी पार्टी की तरह नहीं बल्कि एक प्राईवेट लिमिटेट कंपनी की तरह काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहींए बल्कि एक गिरोह हैए जिसके अलग अलग सरगना है। ये अपने सरगनाओं के इशारों पर काम करते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार राम मंदिर शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेर रहे हैंए लेकिन उन्हीं के भाई और चाचैड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह उनके मुहूर्त वाले बयानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दोनों के विरोधाभासी बयानों पर भाजपा नेता कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।
कहां तक पड़े हैं दिग्विजय और लक्ष्मण
लक्ष्मण सिंह के बयानों को लेकर भाजपा जहां कांग्रेस पर निशाना साध रही हैए वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह की ष्षैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछा है। वर्मा ने कहा कि भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग में पैदा हुए थे लेकिन अब कलयुग है। कलयुग में अब उस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं जो अपने पुरखों और वरिश्ठों पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा तो अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह कहां तक पढ़े हैं और लक्ष्मण सिंह कहां तक पढ़े हैं इस बात की खोजबीन कर लेनी चाहिएएतो पता चल जाएगा कि कौन बुद्धिमान है और कौन कम बुद्धिमान।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें