गुरुवार, 20 अगस्त 2020

सिर्फ घोषणाओं की राजनीति करती है भाजपाः कमलनाथ


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सिर्फ   घोषणाओं की राजनीति करती है। उसे जनता को 15 साल का हिसाब देना चाहिए, क्योंकि जनता यह भी चाहती है।
 राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें याद किया. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि भारत में संचार क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने की थी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता को 15 साल का हिसाब देना चाहिए, क्योंकि जनता भी यही चाहती है। प्रदेश की सरकारी नौकरियों को केवल मध्यप्रदेष के मूल निवासियों को दिए जाने की घोषणा पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सिर्फ मीडिया और घोषणाओं की राजनीति करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की षिवराज सरकार की योजनाओं का कोई सरोकार नहीं होता। भाजपा मुद्दों को मोड़ने की राजनीति कर रही है। जनता को बरगलाने का काम भाजपा सरकार कर रही ह। आरक्षण का फैसला कोर्ट में नहीं टिक पाएगा और यह भाजपा जानती है, लेकिन फिर भी उन्होंने फैसला लिया है।
सावधान रहें प्रदेषवासी
कमलनाथ ने कहा कि मैं प्रदेश वासियों को सतर्क करना चाहता हूँ कि वो सावधान रहें, भाजपा उपचुनाव को देखते हुए रोज एक घोषणा करेगी। जिसका ना सर ना पैर, ना गंभीरता, ना वो धरातल पर आ पायेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणा रूपी लॉलीपोप देने का काम कर रही है, प्रदेश की भोली- भालीं जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इनकी घोषणाएँ कभी पूरी नहीं होगी। सिर्फ इसके माध्यम से जनता को भ्रमित करने का ये प्रयास करेंगे। जनता इनकी घोषणाओं की असलियत व सच्चाई जानती है।
सफाईकर्मियों को समर्पित करें पुरस्कार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 अवार्ड में इंदौर चैथी बार स्वच्छ ष्षहर घोशित किए जाने पर कहा कि इस  सफलता का श्रेय सफाई कर्मचारियों को देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग करता हूं कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरस्कार पाने सभी शहरों के सभी सफाई कर्मियों को यह पुरस्कार समर्पित करते हुए, उन्हें सम्मान स्वरुप प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा हो। इन पुरस्कारों के असली हकदार वे ही है, मैंने अपनी सरकार में पुरस्कार पाने वाले प्रदेश के शीर्ष शहरों के सभी सफाईकर्मियों को यह पुरस्कार समर्पित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की थी, वर्तमान सरकार को भी यह निर्णय लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें