सोमवार, 24 अगस्त 2020

सत्य बोलने वालों को कांग्रेस में कहा जाता है गद्दार


मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पत्र लिखा कि पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहिए, तो राहुल गांधी कहने लगे कि ये गद्दारी है। सत्य कहने वालों को कांग्रेस में गद्दार कहा जाता है। ऐसी पथभ्रष्ट कांग्रेस को कोई बचा नहीं सकता है।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने ग्वालियर में चल रहे सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हांेने कहा कि  कांग्रेस में जो व्यक्ति सोनिया और राहुल  के तलवे चाटे, केवल वही बना रह सकता है, वही वफादार कहलाता है। जो जनता के हित के लिए लड़े, उसे गद्दार घोषित कर दिया जाता है। कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर गांधी परिवार का कब्जा है और प्रदेश स्तर पर नाथ परिवार का कब्जा है। इनके चरणों में गिरे रहो तो काम चलेगा नहीं तो सभी अनाथ हैं। उन्होंने कहा कि राहुल भैया ने ऐसे वादे किए कि लोग लट्टू हो गए। किसानों से कह दिया कि दस दिन में कर्जा माफ होगा, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। न किसानों का कर्जा माफ हुआ और न युवाओं से किया रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा हुआ।
बेटियां मां बन गई, कन्यादान के रूपए नहीं पहुंचे
उन्होंने कहा कि हम गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रूपए देते थे। कमलनाथ ने कहा कि हम 51 हजार रूपए देंगे। शादी के बाद बेटियां मां बन गई हैं, लेकिन कमलनाथ आज तक बेटियों के खाते में कन्यादान की राशि नहीं पहुंचा सके हैं। मेरे भाई-बहनों, मध्यप्रदेश का समुचित विकास और जनता का कल्याण केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। आपसे आग्रह है कि इस बार भाजपा को इतने वोटों से जिताना कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएं।

ग्वालियर चंबल संभाग को करना है कांग्रेसमुक्त
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्होंने नदियों को खोखला किया, जनता के हक का पैसा खाया, योजनाएं बंद की, शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की।  वल्लभ भवन में जनता की अदालत की बजाए पदों को बेचने का काम कमलनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अवैध उत्खनन को बढ़ाकर अपनी जेबें भरी। वहीं मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने फैसला लिया कि ग्वालियर और चंबल संभाग में अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह से बंद किया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाला हर कार्यकर्ता आज यह संकल्प लें कि आगामी उपचुनावों में ग्वालियर और चंबल को पूरी तरह से कांग्रेसमुक्त करना है। 15 माह की भ्रष्ट कमलनाथ की सरकार को सबक सिखाना है।
भाजपा में विचारधारा, कार्यकर्ता को दी जाती है प्राथमिकता
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा में विचारधारा और कार्यकर्ताओं को ही सदैव प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि दूसरे दलों से हम अलग हैं, क्योंकि यहां विश्व बंधुत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना प्रबल होती है।  उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में ग्वालियर - चंबल संभाग में कांग्रेस के ही विधायक अपने क्षेत्र में सामान्य सड़क निर्माण तक नहीं करा सके क्योंकि कमलनाथ के पास अपने विधायकों से मिलने का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रवाद के साथ जनसेवा होता है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ें। हमारा उद्देश्य जनता का सेवा भाव होना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उद्देश्य पवित्र हो तो संकल्प सिद्ध होता है। सिंधिया कांग्रेस में कई बड़े पदों पर थे, उन्होंने जनता के साथ अन्याय होते देखा तो अत्याचारी दल का ही त्याग कर जनता के साथ खड़े हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें