जीतू पटवारी ने बोला ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला
मध्यप्रदेष कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों का मुद्दा उठाने वाले सिंधिया ने 3 माह 28 अतिथि शिक्षकों द्वारा आत्महत्या किए जाने पर कुछ नहीं कहा, मुख्यमंत्री षिवराज सिंह को एक पत्र भी नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि अब कहां छिपे हो सिंधिया, सड़क पर आओ।
पटवारी ने यह बात आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था,सत्ता के लिए नहीं जनसेवा करने की राजनीति करते है, लेकिन अब जनसेवा करने के लिए चम्बल नहीं गए,लेकिन चुनाव को ध्यान रखते हुए उज्जैन और इंदौर दौरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वान, अतिथि शिक्षक मुद्दे पर सिंधिया सड़क पर उतरने की बात करते थे। अब 3 महीने में 28 अतिथि शिक्षकों ने आत्महत्या कर ली है। सिंधिया घर मे क्यों छुपे हो सड़क पर आओ।
उन्होंने कहा कि भाजपा मंे जाने के बाद आजतक इस मुद्दे पर एक पत्र तक नहीं लिखा सिंधिया ने शिवराज को। पटवारी ने कहा कि पहले सिंधिया के घर कांग्रेसी जाते थे, अब सिंधिया घर घर जा रहे है।
किसानों के मुददे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 25 लाख किसानों का ऋण माफ किया। आज किसानों की संपत्ति कुर्क हो रही है। आज सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। पटवारी ने विभागों पर निशाना साध और कहा कि ज्यादातर विभाग मे काम नहीं हो रहा है। मंत्री अपने इलाके मे चुनाव जीतने के लिए घूम रहे है। सिर्फ चुनाव जीतने मे लगी ह भाजपा।
दलितों, बेटियों पर अत्याचार के लिए जानी जाती है सरकार
पटवारी ने कहा कि वर्तमान की 5 महीने की भाजपा सरकार को सिर्फ दो कारण से जाना जाता है, जिसमंे दलितों और बेटियों पर अत्याचार प्रमुख है। बिजली बिल हाफ योजना भी सरकार ने रोक दी है। ’उप चुनाव में कांग्रेस की वापसी पर उन्होंने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव होंगे उस दिन कांग्रेस की वापसी होगी। जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें