झूठ बोलना, सत्ता हासिल करना इनका विजन
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान अब तेज हो चला है। राज्य में कांग्रेस नेता जहां षिवराज सरकार के 15 सालों को लेकर घेरते नजर आ रहे हैं, वहीं भाजपा ने भी अब कमलनाथ सरकार के 15 के कार्यकाल को लेकर मुददे उठाने ष्षुरु कर दिए हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस को घेर रहे हैं। आज मिश्रा ने फिर मोर्चा खोला और कमलनाथ ने 15 में युवाओं को यह विजन दिया कि वे ढ़ोर चराएंगे और बैंड बजाएंगे। उन्होंने पूरे प्रदेष का बैंड बजा दिया।
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकालों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया गया। प्रदेष का बैंड बजा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 15 माह के विजन में युवाओं को तोहफा दिया कि वे ढ़ोर चराएंगे, बैंड बजाएंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में ष्षामिल एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विजन सबने देख लिया है। कांग्रेस का विजन झूठ बोलना और सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। कह दिया कि 15 अगस्त को झंडा वंदन करेंगे, कहीं दिखें तो बताना, हम भी देखने जाएंगे।
राम के नाम का दुरूपयोग कर रहे दिग्विजय
गृह मंत्री ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह छपास के लिए दिग्विजय सिंह भगवान राम के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, राम मंदिर के शिलान्यास से सर्वाधिक पीड़ा या तो बाबर के मन में हुई होगी या तो उनके समर्थकों में। दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह का यह कृत्य निंदनीय है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें