बुधवार, 19 अगस्त 2020

भांजियों का अहित कर रही सरकार, कैसे मामा हो आप ?


पूर्व मुख्यमंत्री कमaलनाथ ने षिवराज सरकार द्वारा बंद की जा रही उनके कार्यकाल की योजनाओं को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कन्यादान योजना, किसान ऋण माफी योजना सहित अन्य योजनाओं के बंद किए जाने को लेकर विरोध जताया और कहा कि आप खुद मामा कहलवाते हो, और सरकार भांजियों का अहित करने में लगी है, कैसे मामा हो आप ?
प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर राज्य के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान पर हमला बोला है। उन्होंने अपने कार्यकाल की योजनाओं को सरकार द्वारा बंद किए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी तक दे डाली है। कमलनाथ ने आज टवीट कर कहा कि आपकी सरकार आते ही आपने हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ कई जनहितैषी महत्वपूर्ण योजनाएं बंद कर दी व कई जनहित के अभियानो को बंद का दिया। आपने हमारी सरकार की किसान ऋण माफी योजना को रोक दिया , 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की हमारी योजना को रोक दिया।
एक अन्य टवीट में उन्होंने कहा कि आप खुद को मामा कहलवाते हो और  आपकी सरकार भांजियो का ही अहित करने में लग गई है। कैसे मामा हो आप ? उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों के हित में लिए गए  हमारी सरकार के निर्णय को हम किसी भी सूरत में बदलने नहीं देंगे। यदि आपने इस निर्णय को बदला और कन्याओ को बढ़ी हुई राशि नहीं दी तो कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेगी ,हम चुप नहीं बैठेंगे।


युवाओं से आज संवाद करेंगे कमलनाथ

मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल 20 अगस्त को युवाओं से संवाद करेंगे। वे प्रदेष कांग्रेस कार्यालय से वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस सरकार में युवाओं के लिए किए गए काम की जानकारी साझा करेंगे। युवाओं की वर्चुअल सभा को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल शाम 4 बजे संबोधित करेंगे । बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को युवाओं को सरकारी नौकरियां देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। दरअसल इस मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा निर्णय लेने के बाद इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर हमला बोला है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें