गृह मंत्री नरोत्तम ने कहा सड़क पर उतरने की बात कहकर सरकार और पार्टी को ले आए सड़क पर
मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सड़क पर उतरने के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सड़क पर उतरने के बजाय लोगों के दिलों में उतरने की बात करें, छिंदवाड़ा के बाहर भी संसार है।
राज्य के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किए गए हमलों को लेकर आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके बयानों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने की बात कहने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी और आपकी सरकार सड़क पर आ गई। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को जनता के दिलों में उतरने की बात कहनी चाहिए। छिंदवाड़ा से बाहर भी संसार है। पूर्व मंत्री पर प्रकरण दर्ज कराए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि क्या पूर्व मंत्री पर प्रकरण दर्ज हुआ है वह झूठा है। क्या एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता है, जिस पर झूठे प्रकरण दर्ज किए गए है। उन्होंने कहा कि मेरे से पूछों कैसे झूठे प्रकरण लगाए जाते हैं, मैं चष्मदीद हूं, 15 महीने में आपने कैसे और कितने झूठे प्रकरण दर्ज कराए।
दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज किए जाने का पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है,वहीं भाजपा और मंत्रियों ने अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पटवारी पर दर्ज एफआईआर को लेकर कहा कि पटवारी ने प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे देष का अपमान किया है और इसलिए जीतू पटवारी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें