प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक बयान में आरोप लागतें हुए कहा कि जब - जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, किसान परेशान हुआ है और भ्रष्टाचारी, घोटालेबाजों , मिलावटखोरो व कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हुए है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा रोज सामने आ रहा है। जिस दिन से प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज हुईं है, प्रदेश का किसान उसी दिन से परेशान हो चला है। आज प्रदेश में यूरिया का जमकर संकट बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। यूरिया की कालाबाजारी जमकर जारी है। किसानों को महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। खाद के लिये लाइनों में लगा किसान पुलिस की लाठियां भी खा रहा है।
नाथ ने बताया कि एक तरफ किसान इस महामारी में लंबी - लंबी लाइन लगाकर एक - एक बोरी खाद के लिए भटक रहा है , वही दूसरी और किसानों को मिलने वाली खाद को भूमिहीनो व मृतकों के नाम पर फर्जी तरीके से आवंटित कर लाखों क्वींटल खाद को भाजपा समर्थित व्यापारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर ठिकाने लगाया जा रहा है , इसके प्रमाण भी प्रदेश के कई हिस्सों से सामने आ चुके है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूरिया की जमकर कालाबाजारी हो रही है , प्रदेश में अमानक खाद की बिक्री भी चरम पर है। किसान एक - एक बोरी खाद के लिये परेशान है वही शिवराज सरकार कुंभकर्णी नींद में सोयी हुई है। मुख्यमंत्री सिर्फ जुबानी चेतावनी व धमकियों से काम चला रहे है। जमीनी धरातल पर कालाबाजारी व मिलावट खोरी रोकने के कोई इंतजाम नहीं है । किसान परेशान होकर सड़कों पर उतर रहा है।
उन्होंने सरकार से माँग कि वे मैदान में जाकर जमीनी हकघ्ीकघ्त देखे। प्रदेश में किसान भाइयों को मिलावट रहित यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं अन्यथा कांग्रेस किसानो के समर्थन में , सरकार की किसान विरोधी नीतियो के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें