रविवार, 23 अगस्त 2020

शिवराज के सातवें मंत्री की आई कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव


मध्यप्रदेष के एक और मंत्री कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने टवीट कर दी है। डा चौधरी शिवराज सरकार के सातवें ऐसे मंत्री हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
राज्य के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। मंत्री की रिपोर्ट आज पाजिटिव आने के बाद उन्होंने टवीट कर यह जानकारी दी है। डा चौधरी ने टवीट किया कि  मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजिटिव आई है। मेरा सभी से निवेदन है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं। आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगेंगे।
उल्लेखनीय है कि षिवराज मंत्रिमंडल के छह मंत्री पहले ही कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री सातवें ऐसे मंत्री है जिनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अब तक अरविंद भदोरिया, तुलसी सिलावट, गोपाल भार्गव, विश्वास सारंग, मोहन यादव और रामखेलावन पटेल कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत भी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं।
विधायक विजयपाल सिंह भी हुए अस्पताल में भर्ती
होषंगाबाद जिले की सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें राजधानी के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   विधायक विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क आये लोगों से अपील कर कहा सभी अपनी जांच करा लेें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें