गुरुवार, 13 अगस्त 2020

होर्डिंग के जरिए स्वतंत्रता दिवस पर दे दी गणतंत्र दिवस की बधाई


भाजपा ने कहा कमलनाथ बेटे को भेजें स्कूल, कांग्रेस ने जवाब दिया भाजपा की डर्टी पालिटिक्स

छिंदवाड़ा से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का एक होर्डिंग आज चर्चा में आया है। होर्डिंग में नकुल समर्थकों ने स्वतंत्रता दिवस के बजाय गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। होर्डिंग को लेकर भाजपा ने हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नकुलनाथ को फिर से स्कूल भेजना चाहिए, वहीं कांग्रेस ने इसे फेक होर्डिंग बताया और कहा कि भाजपा इस फेक होर्डिंग के जरिए डर्टी पालिटिक्स कर रही है।
दरअसल आज राजधानी के बोर्ड आफिस चैराहे की एक इमारत पर लगा होर्डिंग अचानक चर्चा में आया। होर्डिंग में छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ समर्थकों द्वारा लगाए जाने की बात कही गई, जिस पर लिखा था समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां। होर्डिंग को लेकर जब राजधानी में चर्चा हुई और सोषल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हुआ तो राजनीति भी तेज हो गई। भाजपा ने इस होर्डिंग को लेकर सीधे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला। भाजपा ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सलाह दी है कि वे अपने सांसद बेटे को दोबारा स्कूल भेंजे, ताकि उन्हें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का फर्क बता चल सके। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि जो नकुल नाथ ठीक से बोल नहीं पाते हैं, उन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का फर्क क्या पता? स्वतंत्रता की कीमत देश के लाखों लोगों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर चुकाई है, कांग्रेस ने तो केवल मलाई खाने का काम किया है।
प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि जो नकुल नाथ ठीक से बोल नहीं पाते हैं, उन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का फर्क क्या पता? स्वतंत्रता की कीमत देश के लाखों लोगों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर चुकाई है, कांग्रेस ने तो केवल मलाई खई है।
भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स....?
राजधानी में लगे होर्डिंग को लेकर भाजपा के हमले का जवाब देते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा सामने आए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की डर्टी पालिटिक्स है। सलूजा ने कहा कि किस तरह फेक होर्डिंग के माध्यम से जानबूझकर झूठ परोसने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले जयवर्धन सिंह के इसी तरह नकली पोस्टर लगवाए और अब ....? स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस का फेक होर्डिंग, भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें