शनिवार, 22 अगस्त 2020

जरूरतमंदों को नहीं की जा रही मददः पांसे

    
आपदा को अवसर में बदलने की कोषिष कर रही सरकार

प्रदेष के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद तो नहीं कर रही, बल्कि आपदा को अवसर में बदलने की कोषिष में जुटी है। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में पीड़ितों को मदद नहीं की जा रही है, वहीं अस्पताल से जो डिस्टार्च हो रहे हैं,उन मरीजों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था तक नहीं की जा रही है।
पूर्व मंत्री पांसे ने यह बात आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय में संवददाताओं से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में पिछले लंबे समय से बंद आवागमन के साधनों के कारण लोगों को आने जाने के लिए अन्य साधनों पर आश्रित होना पड़ रहा है। रेल बंद थी, बसें चल नहीं रही इस कारण आज लोग परेषान हो रहे हैं। भोपाल के अस्पतालों में जो मरीज भर्ती होते हैं, उन्हें डिस्चार्ज होने पर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। चार माह में लोगों द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़े हैं, नौकरियां जाने से लोग बैंकों की किस्तें पटा नहीं पा रहे हैं। इस स्थिति में भाजपा को लोगों से ज्यादा उपचुनाव की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बसों के संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बस मालिक टैक्स कम करने की मांग पर अड़े हैं, सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।
पांसे ने कहा कि ग्वालियर में आज भाजपा का बड़ा आयोजन हुआ, ये समारोह तीन दिन चलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसे नए नवेले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार के लाकडाउन को तोड़कर जनता की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफतारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह इमरजेंसी जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि मिस्डकाल का सदस्यता अभियान फर्जी सदस्यता अभियान है। जहां जहां पर इस तरह के अभियान चलाए गए है, वहां पर इनकी सरकारें गिरी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें