शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

केन्द्र ने पूरे किए वचन, कमलनाथ वचन नहीं निभा पाए


मध्यप्रदेष के राजनीति में इन दिनों टवीटवार छिड़ा हुआ है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच। मिश्रा दिग्विजय के हर टवीट को लेकर हमलावर रहते है। हाल ही में दिग्विजय ने केन्द्र सरकार पर वचन न निभाने वाला टवीट किया, जिसे लेकर गृह मंत्री मिश्रा ने आज फिर उसका जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र ने अपने वचन पूरे किए हैं, मगर कमलनाथ अपने वचन नहीं निभा पाए।
राज्य में उपचुनाव के पहले राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार टवीट के जरिए कभी केन्द्र सरकार पर तो कभी प्रदेष की षिवराज सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए टवीट पर भी राजनीति गर्मा गई है। दिग्विजय ने कहा था कि क्या राम मंदिर शिलान्यास के बाद हम राम राज्य की उम्मीद करें? उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने पिता के द्वारा दिये गए वचन निभाने के लिए १४ वर्षों तक वनवास काटा, क्या हमारे आज के राजनेता भी वचन निभाएंगे?
दिग्विजय के इस टवीट पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का ट्वीट अप्रत्यक्ष रूप से कमलनाथ जी पर कटाक्ष है क्योंकि केंद्र और शिवराज सरकार ने जो भी वचन दिया था वह पूरा कर दिया है। कमलनाथ अपने वचन नहीं निभा पाए, न किसानों का कर्जा माफ कर पाए न बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे पाए।
कांग्रेस को करना चाहिए आत्मशुद्धि
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाले शुद्धिकरण अभियान को लेकर कहा कि कांग्रेस को इस तरह के अभियान के बजाय आत्मशुद्धि करनी चाहिए।  प्रदेश में चल रहे बासमती चावल की जीआई टेगिंग को लेकर छिड़े विवाद पर मिश्रा ने कहा कि, कमलनाथ की दो मुंही राजनीति यहीं देखने को मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें