बुधवार, 26 अगस्त 2020

उमा के टवीट पर पूर्व मंत्री ने कहा मंुडन कराएं उमा


सोनिया गांधी को लेकर किए टवीट पर किया पलटवार


मध्यप्रदेष में इन दिनों नेताओं के बीच टवीटवार छिड़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी इसमें सक्रिय हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर एक टवीट किया जिस पर राज्य के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि गंगा की सफाई नहीं हुई है, उमा भारती को मुंडन कराना चाहिए।
 पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टवीट कर लिखा है कि सोनिया गांधी  भारत में पैदा नहीं हुई। यही कारण है कि हमने इस प्रकार का माहौल बनाया, जिससे वो भारत की प्रधानमंत्री नहीं बन सकीं। लेकिन एक महिला के नाते वह बहुत शालीन एवं ममतामयी हैं। .मैं उनका बहुत आदर करती हूं, वह एक अच्छी बहु, अच्छी पत्नी एवं अच्छी माॅं रही हैं। मैंने अपने लिए भी उनमें ममत्व का भाव देखा है मगर इन कारणों से वह भारत की नेता तो नहीं बन सकतीं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री के इस टवीटपर आज राज्य के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने उमा भारती को अपना वचन याद दिलाते हुए कहा कि उमा भारती ने गंगा की सफाई को लेकर वचन दिया था, अपना वचन पूरा नहीं कर पाई अब उन्हे मुंडन करा लेना चाहिए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के संघ मुख्यालय पहुंचने पर उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि सिंधिया संघ मुख्यालय जाने के पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधी पर जाते। उन्होंने कटाक्ष किया कि अब सिंधिया श्रीमंत नहीं रहे, अभी तो वे अमित ष्षाह के यहां चक्कर लगाएंगे, मोदी के यहां चक्कर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया को झूठ बोलने की टेनिंग देने के बाद ही भाजपा मेंष्षामिल किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें