रविवार, 23 अगस्त 2020

गरीबों के कल्याण की योजनाएं बंद करने का पाप किया कमलनाथ सरकार ने


मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने ग्वालियर चंबल प्रवास के दूसरे दिन भी पूर्व की कमलनाथ सरकार पर हमला बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा नहीं निभाया और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को भी धोखा दिया।  गरीबों के कल्याण की योजनाएं बंद करने का पाप करने वाली कमलनाथ सरकार को जनता सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने यह बात आज ग्वालियर मेला ग्राउंड पर आयोजित सदस्यता अभियान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे को अब अटल बिहारी वाजपेयी प्रोग्रेस वे के नाम से जाना जाएगा। यह केवल सड़क नहीं होगी, बल्कि मुरैना, भिंड, श्योपुर के विकास का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा नहीं निभाया और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को भी धोखा दिया।  गरीबों के कल्याण की योजनाएं बंद करने का पाप करने वाली कमलनाथ सरकार को जनता सबक सिखाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में टैक्स नहीं आ रहे हैं, लेकिन मैंने 22 सौ करोड़ रुपए फसल बीमा का प्रीमियम जमा करके 31 सौ करोड़ किसानों के खाते में जमा करवा दिया। सितंबर पहले सप्ताह में साढ़े 4 हजार करोड़ रुपए और किसानों के खाते में जमा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है। आज इस परिवार के सदस्य बने, सभी भाई-बहनों का दोनों बांहें फैलाकर स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ से जब-जब भी विकास और जनता के कल्याण के कार्यों की बात की जाती थी, तो वे पैसों का रोना रोने लगते थे। प्रदेश के 37 लाख नए लोगों का नाम जोड़कर 1 सितंबर से निशुल्क राशन देना प्रारम्भ कर दिया जाएगा। मेरे सीने में प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण की तड़प है। मेरे साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी हैं। हम एक और एक, ग्यारह नहीं, बल्कि 111 हैं।
मैं उनके काले कारनामे अच्छे से जानता हूं
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी अपेक्षा कभी कुर्सी या पद की लालसा नहीं थी, हमारी अपेक्षा थी कि ग्वालियर, चंबल समेत पूरे मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। गरीब जनता को उनका वाजिब हक मिलेगा लेकिन कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया। सिंधिया ने कहा जो मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों का तथा अपने प्रदेश की जनता का सम्मान और विश्वास नहीं कर सकता, उसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई औचत्य नहीं। जो मध्यप्रदेश का पूरा बंटाधार करे, जो अपने लोगों के साथ अत्याचार और विश्वासघात करे। उस पर जनता विश्वास नहीं करेगी। मैंने कांग्रेस को अंदर से देखा है इसलिए इनके काले कारनामें बहुत अच्छे से जानता हूं।
उपमुख्यमंत्री बनने को कहा था मुझेः सिंधिया
सिंधिया ने  तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 महीनों की कांग्रेस में जमकर भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने कहा कि हम जनता के सेवक हैं, कुर्सी के सेवक नहीं। मुझसे कहा गया कि उप मुख्यमंत्री बनो, लेकिन मैने इंकार कर दिया, क्योंकि मुझे कुर्सी की लालच नहीं थी। सिंधिया ने कहा कि मेरा सिक्स सेंस पहले से ही कह रहा था, ये लोग प्रदेश का क्या हाल करेंगे। यही कारण है कि मैं इनकी करतूतों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। उन्होंने कहा कि हमारी आशा थी कि प्रगतिशील सरकार बनेगी, लेकिन 15 महीने की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। सिंधिया ने आगे कहा कि पिछले 5 महीनों में बहुत कुछ अच्छा गुजरा है और आगे भी अच्छा गुजरेगा।
कमलनाथ के झूठ बोला तो सरकार  चली गई
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने  कहा कि, कमलनाथ सरकार ने भाजपा की शिवराज सरकार के दौरान शुरू की गई जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी जेबें भरना था, इसका जवाब उन्हें जनता उपचुनाव में देगी। साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा विचार आधारित दल है, यहां विचारधारा प्रमुख है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जनता से झूठ बोला और विश्वासघात किया तो इसका परिणाम है कि कांग्रेस सरकार चली गई। उनके झूठे प्रलोभनों को जनता अब जान चुकी है।  इन उपचुनावों में जनता कांग्रेस को वोट की चोट से करारा जवाब देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें