मंगलवार, 11 अगस्त 2020

विधायकों की बात समझ आती तो आज विपक्ष में नहीं होते


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज

मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह द्वारा प्रदेष में कांग्रेस नेतृत्व बदलने के बयान पर उन्होंने कहा कि विधायकों की बात कमलनाथ को समझ नहीं आती, अगर आ जाती तो आज वे विपक्ष में नहीं होते।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के प्रदेष कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बयान को लेकर कहा कि लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ विधायक हैं, उनका अपना लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे हमेशा इस तरह की बातें कांग्रेस को कहते आए हैं, मगर कमलनाथ को समझ नहीं आती हैं, अगर समझ आती तो वे आज विपक्ष में नहीं होते। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह ने पहले भी जो कहा वह सही था और अब भी वे जो कह रहे हैं, वह सही है, अगर कांग्रेस नेतृत्व बदल दे तो ष्षायद कोई संभावना दिखे, वर्ना अभी तो दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है।
कांग्रेस नेताओं को रेत और ष्षराब के अलावा कुछ नहीं दिखता
पूर्व मंत्री डाक्टर गोविंद सिंह द्वारा रेत के मामले और पूर्व आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह द्वारा शराब महंगी बेचे जाने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को रेत और शराब के अलावा कुछ दिखता ही नहीं। कोरोना काल में भी कांग्रेस विधायक और नेता ष्षराब और रेत को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर समझ आता है कि उन लोगों की निगाह कहां पर है। उन्हें किसान ,खेत, खलिहान, मजदूर ,गरीब और नौजवान की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें प्रमाण दें, हम कार्रवाई करेंगे।
20, 50 साल को कोई प्रस्ताव लंबित नहीं
नरोत्तम ने प्रदेश की जनता से एक बार कोरोना से फिर सतर्कता बरतने की अपील की और साफ तौर पर कहा कि कोरोना से केवल और केवल सतर्कता रखकर ही बचा जा सकता है। प्रदेश में कर्मचारियों को 20 साल की सेवा 50 साल की आयु पूरी करने के बाद रिटायर करने के सवाल पर नरोत्तम ने कहा कि वर्तमान में सरकार के पास इस तरह का कोई भी प्रस्ताव लंबित नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें