गुरुवार, 27 अगस्त 2020

अपनी सरकार को ले उड़ी कमलनाथ की आंधी


गृह मंत्री ने कहा कांग्रेसी बड़ी बैठकें कर  सकते हैं, बड़ा प्रदर्शन नहीं

मध्यप्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को ग्वालियर गए कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि ये नेता पालीटिकल पर्यटन के लिए गए थे। कांग्रेसी बड़ी बैठकें तो कर सकते हैं, बड़ा प्रदर्शन नहीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की आंधी अपनी ही सरकार को ले उड़ी।
गृह मंत्री ने ये बात आज अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कही।  भाजपा की तर्ज पर ग्वालियर में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एन पी प्रजापति, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस का सदस्यता अभियान का बिगूल फूंका। कांग्रेस के इस अभियान को लेकर गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेसी नेता पालिटिकल पर्यटन के लिए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस बी टीम के लोग थे और वहां सदस्यता का कहकर कुछ और किया गया। कमलनाथ सरकार में विकास की आंधी चलने के कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर मंत्री ने कहा कि कमलनाथ की आंधी अपनी ही सरकार को ले उड़ी, कांग्रेस बस बड़ी बैठक कर सकती है, प्रदर्शन बड़ा नहीं कर सकते।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेता केवल टवीट ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपना लोकतंत्र नहीं बचा पाई वे देष क्या बचाएंगंे। बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ने बिजली उपलब्ध कराई और कांग्रेस देश को चिमनी चंबल युग में ले गई है, हमने संबल जैसी योजनाएं दी हैं, जिससे लोगों को राहत मिली। या तो कांग्रेस मुक्त भारत होगा या गांधी मुक्त कांग्रेस होगी।
शिकायत मिलने पर थानों पर ही होगी कार्रवाई
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा है कि कलाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, शिकायत मिलने पर थानों पर भी होगी कार्रवाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यूरिया और राशन की कालाबाजारी करने वाले सीधे जेल भेजे जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में यूरिया या राशन की कालाबाजारी पाई गई तो उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें