शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

कमलनाथ इसलिए ऐसे बयान देते थे, ताकि पार्टी में न मचे भगदड़


मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कहते थे कि 15 अगस्त को झंडा वंदन किया जाएगा, मुख्यमंत्री निवास पर बैठक होगी। वे इसलिए ऐेसे बयान देते थे कि कहीं पार्टी में भगदड़ न मच जाए।
गृह मंत्री ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस ने  तो यह भी कहा था कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ  तिरंगा फहराएंगे।  विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। आप ऐसी बातें करते ही क्यों हैं जिन्हें, पूरा नहीं कर पाते। दरअसल  आप ऐसा बोल-बोल कर पार्टी को थामे रखना चाहते हैं। कमलनाथ ऐसे बयान इसलिए भी देते रहे कि कहीं पार्टी में भगदड़ न मच जाए। कांग्रेस के मिलावटखोरी बढ़ने के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हर बार जोर जोर से कहती रही कि माफियाराज खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतू सोनी कांग्रेस की सरकार ने नहीं, बल्कि षिवराज सरकार ने गिरफ्तार किया। जितने भी माफिया थे, उन्हें हमने पकड़ा, उन्होंने नहीं।
मोदी के फैसलों को लेकर लिखा जाएगा इतिहास
गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि  लंबे समय तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने रहने के नरेंद्र मोदी के रिकार्ड पर कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि जब से मैं राजनीति में आया हूं तब से यही सुन रहे हैं कि धारा 370 हटाना है और राम मंदिर बनाना है, लेकिन इस वचन को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें