बुधवार, 12 अगस्त 2020

कोरोना के नाम पर उपचुनाव आगे बढ़वाना चाहते हैं शिवराज


 कांग्रेस ने पूछा किससे लग रहा डर, कोरोना, कांग्रेस या फिर कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने आज शिवराज सरकार पर कोरोना के नाम पर उपचुनाव आगे बढ़वाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार इससे डर क्यों रही है, मिथुन राशि का कौन सा ‘क’ उसे भयभीत किये हुए है कोरोना, कांग्रेस या कमलनाथ ?
कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने 20 जुलाई को कहा था कि कोरोना की वजह से चुनाव बढ़ेंगे, 23 जुलाई को कहा सितंबर अंत तक समय पर ही होंगे, 25 जुलाई मुख्यमंत्री शिव राजसिंह चैहान चिरायु अस्पताल में भर्ती होते हैं, इस दौरान उनकी सारी प्रशासनिक गतिविधि, प्रचार अभियान, तबादला उद्योग से संबंधित फाइलों का कार्य सुचारू रूप से संचालित होता है, कुछ दिनों बाद सुबह पाजिटिव होने के बाद उसी दिन वे डिस्चार्ज भी हो जाते ह। 26-27 जुलाई मुख्यसचिव आयोग को चुनाव आगे बढ़ाने को लेकर पत्र लिखते हैं? यह प्रामाणिक राजनैतिक लक्षण सरकार के चुनावी मैदान से पलायन और रणछोड़दास हो जाने के स्पष्ट प्रमाण हैं?
मिश्रा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के ही कथनानुसार ही कोरोना-वोरोना सिवाय सर्दी-खांसी के अलावा कुछ भी नहीं है, प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट बढ़ गई है, आर्थिक गतिविधियों को अधिक दिनों तक रोका नहीं जा सकता है, मध्यप्रदेष स्वर्णिम हो गया है, रामराज्य आ रहा है, अब आत्मनिर्भर होने की बारी है, तो उसे उपचुनावों को लेकर मिथुन राशि वाले किस ‘क’ से आखिरकार डर सता रहा है, कोरोना, कांग्रेस या कमलनाथ से?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें