सोमवार, 31 अगस्त 2020

उदघाटन से पहले पूल टूटने की जांच के आदेश


मध्यप्रदेष के सिवनी जिले में करोड़ों की लागत से बना पुल उदघाटन के पहले ही बारिश में ढ़ह गया। इस मामले की जांच के आदेश सरकार ने दिए है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मामले में जो भी दोश्शी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राज्य के सिवनी जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत सुनवारा आमा नाला रोड करीब 3 करोड़ से अधिक की राषि से बना पुल पहली बारिश ही नहीं झेल पाया। पुल बारिष के चलते ढ़ह गया।  डेढ़ सौ मीटर लंबे और 9.28 मीटर ऊंचाई वाले इस पुल का काम 30 जून को ही खत्म हुआ था।  पुल ढ़हने के मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री का मानना है कि भारी बारिश के बाद पुल गिरना था. इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह घटना को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने टवीट कर कहा था कि भ्रष्टाचार का नायाब नमूना करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले नदी में बहा। ठेकेदार कौन था? उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें