प्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज फिर कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले तो किसानों के बीच जाते नहीं, अब कांगे्रस के नेता नाटक कर रहे हैं। कोरोना अब आया, लेकिन कमलनाथ सत्ता में आते ही वल्लभ भवन में क्वारेंटाइन हो गए थे।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की पेनडाइव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये पेनडाइव, टवीटर और टीवी की सरकार है। वो किसानों के खेत तक पहुंच जाएं और चार किसानों के कंधों पर हाथ रखकर बोले कि इनका दो दो लाख रूपए का कर्ज माफ कर दिया था तो अच्छा लगे। पहले भी ऐसा ही बंडल जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि ये पहले पेन देते हैं, फिर डाइव पर ले जा रहे हैं। पहले पेन दिया झूठा कर्ज माफी का वादा किया अब डाइव कर रहे हैं। पूरी पेनडाइव में एक नाम निकालकर दिखा दें, जिसका दो लाख रूपए का कर्ज माफ किया हो।
डा मिश्रा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तब किसानों के बीच गई नहीं, अब कांग्रेस के नेता नाटक कर रहे हैं। कोरोना अब आया, लेकिन कमलनाथ सत्ता में आते ही वल्लभ भवन में क्वारेंटाइन हो गए थे। उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह के भाई का बिजली कनेक्षन काटे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रद्युमन सिंह अब भाजपा सरकार के मंत्री है, कानून का राज है। जो गलत होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें