उपचुनाव के लिए दो वार रूम बनाएगी कांगे्रस
मध्यप्रदेष में उपचुनाव में कांग्रेस के सामने सिंधिया गुट के पूर्व विधायकों के सामने मजबूत उम्मीदवारों को टोटा होने के कारण कांग्रेस की नजर भाजपा के असंतुष्ट नेताओं पर टिकी हुई है। कांग्रेस खासकर ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों में से अधिकांश सीटों पर भाजपा के असंुश्ट नेताओं को मैदान में उतार सकती है।
मध्यप्रदेष में 27 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, मगर भाजपा और कांगे्रस दोनों ही दलों ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने उम्मीदवारों के लिए पहले ही अपना फैसला सुना दिया है कि ंिसधिया समर्थक जो विधायकी छोड़कर भाजपा में आए हैं, उन्हें वह प्रत्याशी बनाएगी। भाजपा के इस फैसले से भाजपा के हारे प्रत्याशी निराश हैं। भाजपा के हारे प्रत्याशी लगातार संगठन के सामने इसे लेकर विरोध जता चुके हैं, मगर संगठन ने केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले की बात कहकर सबको ष्षांत करने का प्रयास किया है, मगर मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के ये असंतुश्ट नेताओं में नाराजगी बरकरार है और इन नेताओं की नाराजगी को देख कांग्रेस इनसे संपर्क करने की कवायद कर रही है। कांग्रेस को उपचुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की सीटों पर दमदार प्रत्याषियों की तलाष है, मगर उसे वे मिल नहीं रहे हैं। इस स्थिति में कांग्रेस का यह प्रयास है कि भाजपा के असंतुश्ट नेताओं को अपने पक्ष में लाकर सिंधिया समर्थक प्रत्याषियों को कड़ी टक्कर दी जाए। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस नेता लगातार मंथन भी कर रहे हैं।
दो वार रूम बनाने की तैयारी
कांग्रेस उपचुनाव में 27 सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों के लिए अलग और 11 सीटों के लिए अलग वाररूम बनानेगी। ग्वालियर में बनाए जा रहे वार रूम से ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों पर नजर रखी जाएगी, साथ ही भोपाल स्थित प्रदेष कांग्रेस कार्यालय में 11 सीटों के लिए वार रूम बनाया जाएगा, जहां से कांग्रेस नेता इन 11 सीटों पर फोकस कर चुनाव रणनीति तय करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें