प्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कृष्ण भक्त बनने को लेकर कहा कि कभी संुदरकांड कराते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते है, जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं।
राज्य के गृह मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कुछ इस तरह तंज कसा।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़ा एक पोस्टर वायरल होने पर कहा कि अर्जुन ने सेना की ऐसी हालत तो नहीं की थी, जैसी आज कांग्रेस सेना की है। वहीं राम भक्त के बाद कमलनाथ के कृष्ण भक्त बनने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं, कुछ लोग होते हैं, ऐसे जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं। कांग्रेस द्वारा उपचुनाव को लेकर 20 घर पर एक कार्यकर्ता तैनात करने की रणनीति को लेकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं हैं। ऐसे में एक-एक विधानसभा में कांग्रेस कहां से कार्यकर्ता लाएगी।
वेबिनार पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर गृह मंत्री ने कहा कि, कमलनाथ खुद जैकलिन और सलमान के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और अब समृद्ध भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए शिवराज सिंह चैहान ने जो कल्पना की है, उसकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने उस पक्ष को समझा ही नहीं है, पहले उसे समझें कितने महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं. उन्होंने कहा कि, जहां से कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से बीजेपी सुझाव की सोच शुरू करती है।
तीसरा अध्यक्ष बनाया नहीं जा सकता कांग्रेस में
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जब भी अध्यक्ष बनेंगे, गांधी परिवार से ही बनेंगे। वहां तीसरा अध्यक्ष बनाया ही नहीं जा सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस किसी तीसरे को अध्यक्ष बना ही नहीं सकती। दौड़ में एक लड़का फ़र्स्ट आया, तो दूसरे ने पूछा सेकंड कौन आया? जवाब मिला, दौड़ा ही अकेला था, तो फ़र्स्ट तो आना ही था।
इंदौर से वायरल हुआ पोस्टर
सोशल मीडिया में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें कमलनाथ को अर्जुन बनाया गया है। इंदौर शहर में तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्टर पर लिखा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी को जन्माष्टमी की बधाई। पोस्टर में कमलनाथ की फोटो भी लगाई गई है, जिसमेे कमलनाथ को महाभारत का अर्जुन बताया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें