सोमवार, 17 अगस्त 2020

चंबल का पानी क्रांतिकारी है, गददारों को सबक सिखाएगा

दिग्विजय का भाजपा पर हमला

मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत अब तेज हो चली है। बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज फिर एक बार भाजपा पर हमला बोला है। सिंह ने कहा कि सोषल मीडिया पर फेक न्यूज का भाजपा को समर्थन नहीं मिल रहा है, इसे लेकर षिवराज और महाराज चिंतित हैं। चंबल का पानी क्रांतिकारी है, गददारों को सबक सिखाएगा।
सोषल मीडिया पर कांग्रेस के टवीट को लेकर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी षिवराज का समर्थन करते हुए कहा था कि भाजपा को आक्रामक होना पड़ेगा। इससे यह संदेश गया कि भाजपा का सोषल मीडिया कांग्रेस के सामने कमजोर है। दोनों नेताओं की इस नाराजगी को लेकर अब प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और टवीट कर भाजपा पर हमला बोला। सिंह ने टवीट कर कहा कि भाजपा अब घबराई हुई जब कांग्रेस से गद्दारी कर भाजपा में गए लोगों का जनता तिरस्कार कर मोहल्लों और गांवों में नहीं घुसने दे रही है और भाजपा को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का समर्थन नहीं मिलने पर शिवराज और महाराज दोनों चिंतित हैं। चंबल का पानी क्रांतिकारी है गद्दारों को सबक सिखाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोषल मीडिया पर लगातार भाजपा में गए सिंधिया समर्थकों पर आक्रामक होकर हमला बोल रहे हैं। इसका उन्हें खासा समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस के सोषल मीडिया पर इस हमले ने भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है।
कुर्सी किसी की सगी नहीं
दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट कर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान पर भी हमला बोला है। उन्होंने सोषल मीडिया पर टवीट करने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए है। सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे सोशल मीडिया के योद्धाओं को आप पुलिस पर दबाव डाल कर झूठे प्रकरणों में फंसाएं। आपने हमारे कई युवाओं को फर्जी मामलों में जेल भेजा है। यहां तक मुझ पर भी एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन एक समान प्रकरण में जब मैंने आपके खिलाफ शिकायत की तो आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। आपकी पुलिस ने जीतू पटवारी पर भी एफआईआर दर्ज की लेकिन कॉंग्रेस की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। यह मत भूलिए कुर्सी किसी की सगी नहीं होती।
प्रभात झा को सौंपी ग्वालियर की कमान
भाजपा में सोषल मीडिया पर कांग्रेस आक्रामक होने को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने चर्चा की। इसके बाद प्रभात झा को ग्वालियर में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। झा ग्वालियर, चंबल अंचल की सभी 16 विधानसभा सीटों पर जहां उपचुनाव होने हैं, वहां पर कार्यकर्ताओं को दूर करते हुए नाराज नेताओं के असंतोश को भी दूर करेंगे। साथ ही वे कांग्रेस पर हमला भी तेज करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें