सोमवार, 24 अगस्त 2020

कांग्रेस को गांधी की ओर लौटना चाहिएः उमा


मध्यप्रदेष की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म हो चुका है। कांग्रेस को मेरी सलाह है कि अब उसे गांधी की ओर लौटना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व उस व्यक्ति को देना चाहिए जो सचमुच गांधीवादी सोच का व्यक्ति होए जो स्वदेशी गांधी हो।  
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  ने ये बातें आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांधी.नेहरू परिवार  का अस्तित्व समाप्त हो गया है और कांग्रेस अब अस्तित्वहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आज भी तांगेवाले और रिक्शेवाले खुद को नवाब वाजिद अली शाह के खानदान का बताते हैं और खुद को नवाब समझते हैं। इनकी हालत भी वैसी ही हो गई है। यह वाजिद अली शाह के खानदान की तरह ही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सलाह तो यह है कि कांग्रेस को अब गांधी की ओर लौटना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व उस व्यक्ति को देना चाहिए जो सचमुच गांधीवादी सोच का व्यक्ति होए जो स्वदेशी गांधी हो और उसमें विदेशी का कोई एलिमेंट नहीं हो। उन्होंने कहा कि मेरी कांग्रेस से अपील है कि विदेशी गांधी से मुक्ति पाओ। मैं चाहती हूं कि परिवारवाद से मुक्ति मिले।नेहरू.गांधी परिवार का वर्चस्व अब खत्म हैण् मैं सोनिया गांधी का सम्मान करती हूं।
रिया चक्रवर्ती का किया बचाव
पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने सुषांत सुसाइड केस को लेकर कहा कि मैं नहीं जानती कि रिया चक्रवर्ती कौन हैए जब तक कोई अपराध सिद्ध नहीं होताए इस तरह से किसी पर इल्जाम लगा देना गलत है। मीडिया को और राजनेताओं को इस तरह ट्रायल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोशमुक्त हो जाता है तो बाद में उस पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मामले में क्षेत्रवाद नहीं करना चाहिए। यह महाराश्टए बिहार या बंगाल की लड़ाई नहीं है। यह एक कलाकार की आत्महत्या का मामला है।  जिसकी जांच सीबीआई कर रही हैए जांच में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक महिला की इज्जत को ट्रायल   पर नहीं लेना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें