मंत्री नरोत्तम ने कहा कांग्रेस टूटी है, बिखरी है, दोश किसी पर मत डालो
प्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में राश्टीय अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में चली उठापटक पर कहा कि कांग्रेस वह विद्यालय है, जहां विद्यार्थी कितनी भी मेहनत कर ले, फ़र्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा। कांग्रेस अब टूटी है, बिखरी है, दोश किसी पर मत डालो।
प्रदेष के गृहमंत्री डा मिश्रा ने कांग्रेस राश्टीय अध्यक्ष को लेकर उठे सवालों पर कहा कि कांग्रेस में बहुत सारे योग्य उमीदवार है, सोनिया गांधी ,राहुल गांधी,प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा कई योग्य उमीदवार है। तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस वो विद्यालय है, जहां कार्यकर्ता कितना ही पढ़े, लेकिन फ़र्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस अब बिखर गई है। इसलिए अपना दोष दूसरों पर डाल रही है। वहीं सिंधिया के विरोध पर उन्होने कहा कि ये सभी विरोध सिर्फ कांग्रेस के इस्पांसर कार्यक्रम है और कुछ नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ज्योतादित्य सिंधिया को लेकर किए गए ट्वीट पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने सिंधिया को धोखा दिया है। धोखा देकर पहले वो खुद मुख्यमंत्री बन गए। इसलिए उन्हें लग रहा है कि भाजपा में भी ऐसा हुआ है। कि सुंदर मोड़ा देखकर बुजुर्ग से शादी कर दी। ग्वालियर में ज्यातिरादित्य सिंधिया के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्षन पर उन्होंने कहा कि ये सभी प्रायोजित कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अभी एक दो महीने रूकों, फिर हम आपको बताएंगे समर्थन।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें