पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सरकार पर हमला
मुख्यमंत्र.ी षिवराज सिंह चैहान के प्रदेष के युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहीं यह घोषणा केवल चुनावी घोषणा न बनकर रह जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह ऐलान पहले की घोषणाओं की तरह सिर्फ एक घोषणा बन कर ना रह जाए। भाजपा सरकार 15 वर्ष बाद युवाओं के रोजगार को लेकर नींद से जागी है। भाजपा सरकार कांग्रेस के निर्णय के अनुरूप ही प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। अब प्रदेश के युवाओं का हक पहले की तरह नहीं छीना जाए। युवाओं से किए गए वादे निभाए जाएं,नहीं तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने टवीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस की ही सोच रही है कि प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले। उन्होंने कहा है कि इसके लिए कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के दौरान कई प्रावधान किए गए।उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार बनते ही उद्योग नीति में परिवर्तन कर 70 प्रतिशत प्रदेश के स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया गया था। कांग्रेस सरकार ने ही युवा स्वाभिमान योजना लागू की थी, ताकि मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए थे। आपकी 15 साल की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी की क्या स्थिति रही, यह किसी से छिपी नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश के युवा हाथों में डिग्री लेकर नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थे। चपरासी और क्लर्क की नौकरी के लिए हजारों डिग्रीधारी लाइनों में लगते रहे हैं, पर उन्हे रोजगार नहीं मिलता था।
राज्य के लोगों को ही मिलेगी सरकारी नौकरीः षिवराज
मुख्यमंत्री षिवराज ंिसह चैहान ने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां राज्य के लोगों को ही मिलेंगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने फैसला ले लिया है और आवश्यक कानून बनाने की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गयी हैं। कानूनी प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। साथ ही मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्य प्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है।’मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा है कि ‘मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे, यह हमारा लक्ष्य न कभी था और न ही है। जो यहां का मूल निवासी है, वही शासकीय नौकरियों में आकर प्रदेश का भविष्य संवारे, यही मेरा सपना है। मेरे बच्चों, खूब पढ़ो और फिर सरकार में शामिल होकर प्रदेश का भविष्य गढ़ो।’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें