गुरुवार, 27 अगस्त 2020

भाजपा के आरोपों का जवाब देनी कमलनाथ की पेन ड्राइव


भाजपा पर बोला हमला, कर्जमाफी को लेकर गलत जानकारी दे रही भाजपा


मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल आक्रामक हो गए है। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस किसान कर्ज माफी को लेकर गलत जानकारी दे रही है, वह सभी जानकारी हम एक पेन ड्राइव  में देंगे। इस पेन ड्राइव  किसान कर्ज माफी का पूरा डाटा है। पेन डाइव भाजपा के आरोपों का जवाब देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आज अपने निवास पर आयोजित बैठक के पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम  एक पेन ड्राइव जारी करने जा रहे हैं इस पेन ड्राइव में किसान कर्ज माफी का पूरा डाटा है। यह पेन ड्राइव भाजपा के आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमने पिछले 4 महीनों में पूरा समय लगाकर अपने संगठन को मजबूत किया है।  उपचुनाव को मैं उपचुनाव और आम चुनाव नहीं मानता हूं, यह चुनाव प्रदेश की प्रतिष्ठा का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह मेरा संदेश है मध्यप्रदेश के हर मतदाता से कि मध्यप्रदेश का चित्र उनके सामने है 15 साल का चित्र उनके सामने है और हमारे 15 महीनों का चित्र उनके सामने हैं, जिनमें हमने परिचय दिया है, अपने नीति और चरित्र का।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता कमलनाथ का साथ ना दें, कांग्रेस पार्टी के साथ ना दे, मगर सच्चाई का साथ दें। कमलनाथ ने कहा कि सौदे की राजनीति से चुनाव कितना कलंकित हुआ है बनी हुई सरकार का सौदा किया गया यह सब कहते हैं। क्या यह भाजपा वाले जनता से भी कहेंगे कि हमने सौदा किया है, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। यह तो नहीं कह सकते कि उन्होंने सौदा किया है, अब कहेंगे कि कर्जा माफ नहीं हुआ। पूरी बात स्पष्ट है इसलिए मेरे पास पेन ड्राइव है और यह पेन ड्राइव में सबको देना चाहता हूं।
पुलिस अपनी वर्दी और कर्मचारी ष्षपथ की इज्जत रखें
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि सच्चाई का साथ दें। उन्होंने ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और अनुमति निरस्त करने पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रशासन का दुरुपयोग करेंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पुलिस अपनी वर्दी और कर्मचारी अपनी शपथ की इज्जत रखें। उन्होंने कहा कि राजनीति बिकाऊ है, तो सब कुछ बिकाऊ है। मेरा प्रयास था कि मध्यप्रदेश की नई पहचान बने। माफिया और मिलावट से मध्यप्रदेश की पहचान ना बने। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें