शनिवार, 29 अगस्त 2020

जातिगत आधार पर कांग्रेस नियुक्त करेगी पन्ना प्रभारी


मध्यप्रदेष कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी पन्ना प्रभारियों को जिम्मेदारी देकर मतदाता तक पहुंचाने में जुटी है। कांग्रेस सभी 27 विधानसभा क्षे़त्रों में जातिगत आधार पर पन्ना प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपेगी। पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई है।
प्रदेष में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। खुद प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लगातार बैठकें कर नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। वे विधानसभा प्रभारी और मंडल प्रभारियों की लगातार बैठकें ले रहे हैं। बैठकों में उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों का फीडबेक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी सेक्टर प्रभारियों को पन्ना प्रभारी नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी है। ये पन्ना प्रभारी जातिगत आधार पर नियुक्त किए जाने को कहा है,ताकि जातिगत समीकरण के आधार पर पन्ना प्रभारी मतदाता को कांग्रेस के पक्ष में ला सके। एक पन्ना प्रभारी को 20 मतदाता की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि उसकी मतदाता तक पहुंच आसान हो सके। सेक्टर अध्यक्ष को कहा गया है कि वे लगातार बूथ के पन्ना प्रभारियों के संपर्क में रहें। ताकि पन्ना प्रभारी मतदाता सूची पर नजर रखा जा सके। सेक्टर प्रभारियों की इस बैठक में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि उपचुनाव अक्तूबर या फिर नवंबर माह में हो सकते हैं, इसके लिए अभी से तैयारी तेज कर दी जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें