मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि 8 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने बताया कि पिछले 2 दिनों में 12 जिलों के 454 गांवों से 8 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला और 170 राहत शिविर स्थापित किए। आज सबेरे से दोपहर तक 62 लोगों को एयरलिफ्ट करके सहायगंज पहुंचा दिया गया है। रायसेन जिले के भौंती में एयरलिफ्ट 10 लोगों को निकाला जा चुका है और बचाव कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 28 और 29 अगस्त को बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, रायसेन में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं। इसके कारण कई जगह बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। परसों से ही हमने राहत व बचाव का कार्य प्रारम्भ किया। हमारे अधिकारी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पिछले 2 दिनों में 12 जिलों के 454 गांवों से 8 हजार से अधिक लोगों aो बाहर निकाला और 170 राहत शिविर स्थापित किये। आज सवेरे से 62 लोगों को एयरलिफ्ट करके सहायगंज पहुंचा दिया गया है। रायसेन जिले के भौंती में एयरलिफ्ट का काम चल रहा है। अभी तक 10 लोगों को निकाला जा चुका है और बचाव कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस के जवान, एनडीआरएफ और सेना की टीम बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। सेना ने होशंगाबाद में बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि वायुसेना के 3 हेलिकाप्टरों से एयरलिफ्टिंग का काम चल रहा है। 2 और हेलिकाप्टर आने वाले हैं।
दो और पांच माह के बच्चों सहित चार लोगों को बचाया
मुख्यमंत्री ने बताया कि होशंगाबाद में दो माह और पांच माह के बच्चों सहित चार लोगों का परिवार फंस गया था। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने रात में ही रेस्क्यू किया। मूसलाधार बारिश में उन्हें निकाला और नाव को उलटा करके वर्षा से बच्चों को बचाया। ऐसे समर्पित भाव से सेवा करने वाले सभी टीमों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि सबको सुरक्षित निकालना मेरी प्राथमिकता है। सुरक्षित निकाले गये लोगों के लिए 170 राहत कैम्पों में उचित व्यवस्था की गई है। भोजन और दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम है। संयुक्त प्रयासों से हम इस कठिन स्थिति से भी निकल जाएंगे।
a
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें