चंबल और सिंध नदी की करेंगे परिक्रमा
प्रदेष के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिश्ठ नेता डा गोविंद सिंह ने दिग्विजय सिंह की राह पकड़कर चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करने का फैसला लिया है। इस परिक्रमा में उनके साथ गांधीवादी पी राजगोपाल, कम्प्यूटर बाबा और जलपुरूश राजेन्द्र सिंह भी साथ रहेंगे।
राज्य मंे उपचुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए है। भाजपा जहां लगातार वर्चुअल बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं के संपर्क में है, वहीं कांग्रेस नेता भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वे भी किसी न किसी रूप में कार्यकर्ता और मतदाता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रहे है। इसके चलते अब राज्य के पूर्व मंत्री डा गोविंद सिंह ने आज चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करने का फैसला लिया और इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी इस परिक्रमा में उनके साथ गांधीवादी पी राजगोपाल, कम्प्यूटर बाबा और जलपुरूश राजेन्द्र सिंह भी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अवैध खनन के खिलाफ चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करेंगे। उन्होंने नदी की परिक्रमा को चुनावी परिक्रमा मानने से इंकार किया है। गोविंद सिंह ने कहा कि इसका उपचुनाव से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रहे उत्खनन को लेकर वे यह परिक्रमा करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले 2018 के चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं।
10 हजार कार्यकर्ता ही नहीं तो किसे कराएंगे भाजपा में षामिल
पूर्व मंत्री डा गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे के दौरान भाजपा में 10 हजार कार्यकर्ताओं के ष्षामिल कराए जाने के भाजपा के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब अंचल में 10 हजार कार्यकर्ता ही नहीं हैं, तो वे किसे सदस्यता दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दावा झूठा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें