मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले सियासत गर्मा गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे को घेरते नजर आ रहे है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने दिल्ली में भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा से पूर्व मंत्री दीपक जोशी की मुलाकात को लेकर कटाक्ष किया है कि भाजपा में बिकाऊ और टिकाउ की लड़ाई दिल्ली पहुंच गई है।
दरअसल प्रदेष के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने दिल्ली में पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा से मुलाकात की है। बताया जाता है कि लंबे समय से जोशी उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में ष्षामिल हुए मनोज चैधरी को उपचुनाव में टिकट दिए जाने की बात को लेकर खफा हैं, वे इस संबंध में प्रदेष संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रख चुके हैं। इसके अलावा वे खुले तौर पर यह भी कह चुके हैं, कि उनके पास भी विकल्प खुले हैं। अब वे इस मामले को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के घर हुई नाराज नेताओं की बैठक में दीपक जोशी भी शामिल हुए थे।
पूर्व मंत्री जोषी की नडडा से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि बिकाऊ और टिकाऊ की लड़ाई अब दिल्ली पहुँच गई है। 14 बिकाऊ लोगों को टिकाऊ लोगों का हक मारना, टिकाऊ लोगों को सहन नहीं है। लिहाजा वे प्रदेश में अपनी सुनवाई न होता देख इस लड़ाई को दिल्ली ले गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें