दिग्विजय का सिंधिया पर तंज
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर पहुंचकर संघ संस्थापक हेडगेवार के स्मृति भवन जाने और संघ पदाधिकारियों से मुलाकात पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा कि जो बाबा साहब विरोधी होते हैं, वे संघम् शरणम् गच्छामि होते है।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को नागपुर प्रवास पर थे। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार के स्मृति भवन का दौरा किए थे। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने टवीट कर कहा कि नागपुर आकर श्रद्धालु बाबा साहब अम्बेडकर के स्मारक जाकर बुद्धम् शरणम् गच्छामि होते हैं और बाबा साहब विरोधी आरएसएस कार्यालय जाकर संघम् शरणम् गच्छामि होते हैं।
गौरतलब है कि राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया नागपुर दौरे के दौरान हेडगेवार के घर भी गए थे, जहां उन्होंने कहा कि हेडगेवार स्मृति भवन राष्ट्र को समर्पित एक केंद्र है।. देश में हर कोई यहां से प्रेरित है। सिंधिया कांग्रेस छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उसके बाद पहली बार उन्होंने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेडगेवार स्मारक का दौरा किया। उनके इस प्रवास को लेकर प्रदेष के भाजपा नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।
मजबूती तलाषने संघ में गए तो ठीक है
राज्य के पूर्व मंत्री और लंबे समय से असंतुश्ट चल रहे अजय विष्नोई ेने सिंधिया के संघ नेताओं से मिलने को लेकर कहा कि जो आज भाजपा में जुड़ा है, अगर मजबूती तलाशने संघ मुख्यालय जा रहा है, तो गलत क्या है, ठीक है। उन्होंने कहा कि सिंधिया बहुत तेजी के साथ भाजपा की विचारधारा को आत्मसात करने में लगे हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें