कहा सांप की दो जीभ होती है और आदमी की एक
मध्यप्रदेष भाजपा में लंबे समय से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री और सिंधिया के कट्टर विरोधी जयभान सिंह पवैया की नाराजगी आज फिर एक बार दिखाई दी है। इसके पहले रविवार को ग्वालियर में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहानए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हुई पवैया की साथ बंद कमरे में बैठक के बाद यह लग रहा था कि पवैया की नाराजगी दूर हो जाएगीए मगर आज उन्होंने टवीट कर संकेत दिए कि वे अपने सिद्धांतों पर ही चलने वाले है। पवैया के इस टवीट के बाद भाजपा में फिर हड़कंप मच गया है।
भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान इन दिनों ग्वालियर चंबल अंचल में चल रहा है। अभियान में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहानए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमरए ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बड़े नेता ग्वालियर में हैं। रविवार को पवैया के साथ बैठक कर इन नेताओं ने उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया था। बैठक के बाद ऐसा लगा भी था कि पवैया सबकुछ भूल जाएंगेए मगर ऐसा लगता नहीं है। आज फिर पवैया ने एक टवीट कर भाजपा की ंिचता को बढ़ा दिया है। पवैया ने टवीट कर कहा कि सांप के दो जीभ होती हैंऔर आदमी के एक ए सोभाग्य से हम तो मनुष्य हैं न । राजनीति में वक्त के साथ दोस्त और दुश्मन तो बदल सक्ते हैं मगर जो सेद्धान्तिक मुद्दे मेरे लिए कल थे वे आज भी हैं । जय श्री राम।
गौरतलब है कि पवैया ष्षुरू से ही महल के खिलाफ रहे हैं और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में ष्षामिल होने को लेकर वे खुद को असहज महसूस कर रहे हैंए वे अपने मुददों को महल के खिलाफ वाली छवि को ष्षायद छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि कल की बैठक के बाद आज फिर उन्होंने टवीट कर अपने सिद्धांत की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने खुद फोन कर बुलाया था पवैया को
ग्वालियर दौरे पर गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को जयभान पवैया को खुद फोन कर बुलाया और उनसे आधा घंटे चर्चा कीए इसके बाद दोनों भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पवैया को पहले नमस्कार किया और उनके कंधे पर प्यार से हाथ रखा। मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा था कि जयभान सिंह पवैया की नाराजगी दूर हो गई और वो उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए काम करेंगेण् लेकिन पवैया ने ट्वीट कर फिर से हलचल बढ़ा दी है।
कांग्रेस ने कसा तंजए कहा दो मुंहें सांपों से बचें
पवैया के टवीट के बाद कांग्रेस ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के मिश्रा ने टवीट कर कहा कि जयभान सिंह पवैया को खुददार इंसान बताया और कहा कि उनके अदम्य साहस को सलाम। उन्होंने कहा कि मित्रों से कह देंए दो मुहें सांपो से बचें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें