मंगलवार, 25 अगस्त 2020

कांग्रेस में लोकतंत्र होता तो गुलाम शाम तक आजाद होते


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज
सीडब्ल्यू सी की बैठक में सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने और बैठक के दौरान मची अंतर्कलह को लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में अगर लोकतंत्र होता तो गुलाम शाम तक आजाद हो जाते।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज राजधानी में अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कांग्रेस की सीडब्लयू सी की बैठक को लेकर कहा कि  ये सब कुछ पहले से ही स्क्रिप्टेड था, जो पहले बोला था वही हुआ। कांग्रेस की तो 6 महीने बाद की भी स्क्रिप्ट तैयार है। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये लोग ऐसे कर्मकांड क्यों करते हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी के फिर से अध्यक्ष बनने को लेकर कहा कि हेडमास्टर का बेटा इस बार रह गया, लेकिन हेडमास्टर ही फ़र्स्ट आ गया। बैठक के दौरान मची अंतर्कलह पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अगर लोकतंत्र होता तो बैठक वाले दिन ष्षाम तक गुलाम, आजाद होते। उन्होंने कहा कि हुआ यह कि पुराने कांग्रेसी कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजात तक गददारों की श्रेणी में आ गए। मुख्यमंत्री कमलनाथ के सोनिया गंाधी को अध्यक्ष बनाए रखने की मंषा को लेकर उन्होंने कहा कि  वो बुजुर्ग हैं और उनकी आस्था अलग है।  उन्होंने ट्वीट करके अपनी आस्था बताई थी और उनकी बात मानी गई।
कांग्रेस खुद ही अपनी खोलेगी पोल
ग्वालियर चंबल अंचल में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों और पोल खोल अभियान चलाने को लेकर उन्होंने कहा कि जो हुआ वह सबके सामने, मीडिया के भी सामने हुआ। कांग्रेस यह अभियान चलाकर खुद की पोल खोलेगी।
कांस्टेबल को आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग में हर कांस्टेबल को तीन साल में आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आवास निर्माण को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्ष किया जाएगा। हम अधिकारियों से चर्चा करेंगे कि कोरोना काल में कैसे संषाधन जुटाकर इस काम को कैसे ष्षुरू करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें