मध्यप्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पोल खोल अभियान को लेकर कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें, पता चल जाएगा, सही क्या है।
भाजपा द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कंाग्रेस द्वारा उठाए गए सवालोंको लेकर आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम कह रहे हैं, हुआ है और वे कह रहे हैं नहीं हुआ। इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर उन्होंने षायराने अंदाज में कहा कि
नाजो अंदाज से कहते हैं कि जीना होगा
जहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा
जब पीते हैं तो कहते हैं कि मरता भी नहीं
जब मरते हैं तो कहते हैं कि जीना होगा।
कांग्रेस की आज यही स्थिति हो गई है।
राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा गोविंद सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस उनके साथ यूज एंड थ्रो की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए दिग्व्जिय सिंह की बातों का कोई अर्थ नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें