राजधानी भोपाल में स्थापित होगी भव्य और दिव्य प्रतिमा
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज चंबल एक्सप्रेस वे का नाम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे रखने की घोश्णा की। इसके अलावा राजधानी भोपाल में वाजपेयी की भव्य और दिव्य प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने यह बात आज राजधानी में प्रदेष भाजपा कार्यालय में अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम में की। उन्होंने स्वर्गीय वाजपेयी को पुश्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जितने विनम्र थे, देश की सुरक्षा और देशभक्ति के मामले में उतने ही कठोर थे। उनकी भाषण शैली ऐसी थी कि उनके स्तर का वक्ता असंभव है। जनसंघ के विरोधी भी उनका भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। उनके लिए दल से महत्वपूर्ण देश था, जब भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो वे इंदिरा गांधी के साथ खड़े थे। सही मायनों में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का बदलना शुरू हुआ।
उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने यूएन में हिन्दी में भाषण देकर हिन्दी को प्रतिष्ठित किया। भारत के सम्मान को दुनिया में बढ़ाया। उन्होंने तय किया भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न करेंगे। विश्व की बड़ी ताकतें भारत के विरुद्ध खड़ी हो गईं। प्रतिबंध लगाए गए, धमकी दी गई, लेकिन उनके संकल्प और साहस को कोई डिगा नहीं सका। पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ और दुनिया अचंभित रह गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनकी पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए कहता हूं कि हमने चंबल प्रोग्रेस वे का नाम अटल विहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे करने का निर्णय लिया है। उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए भोपाल में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनकी दिखाई राह पर हम सब पूरी सामर्थ्य के साथ मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में जुटे रहें, यही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
चुनाव आयोजित करना हमारा काम नहीं
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उपचुनाव आगे बढ़वाने के लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि चुनाव आयोजित कराना हमारा काम नहीं है। चुनाव आयोग को यह तय करना है कि चुनाव कब कराए जाएं। आयोग जब भी चुनाव की तारीखों की घोश्णा करेगा हम तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। गौरतलब है कि राज्य में 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं, आयोग ने अब तक उपचुनाव की तारीखें घोशित नहंी की हैं, वहीं कांग्रेस द्वारा भाजपा और सरकार पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार और भाजपा उपचुनाव को आगे बढ़वाना चाहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें