रविवार, 23 अगस्त 2020

अब समझे किसके पैसों से हुई विधायकों की खरीद


राजधानी में फेथ बिल्डर के यहां हुई छापे की कार्रवाई के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईमानदार चौकीदारों को अब अपना और कोई नाम रख लेना चाहिए। आजकल यह “चैकीदार” मामा  का खास है।   उन्होंने टवीट कर कहा कि अब समझे किसके पैसों से विधायकों की खरीद हुई।
दरअसल फेथ बिल्डर के मालिक से भाजपा नेताओं और एक मंत्री के संबंध को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। इसके बाद आज इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ंिसह ने टवीट कर कहा कि ईमानदार चौकीदारों को अब अपना और कोई नाम रख लेना चाहिए। आजकल यह “चैकीदार” मामा  का खास है। क्या कारण है? क्योंकि फेथ बिल्डर का मालिक व्यापमं कांड में शामिल था और उसे मामा ने बचाया? क्योंकि मामा की गाड़ी भी चलाता था। मामा को ऐसे लोगों की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि यदि यह सही है तो फिर प्रश्न उठता है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फेथ बिल्डर पर छापा मारने की इजाजत कैसे दी? यह भाजपा के ही “अंदर की बात”। कुछ समझ में आया ? उन्होंने कहा कि इन्हीं भूमाफिया लोगों पर कमलनाथ ने सख्त कार्यवाही शुरू की थी, जिसके कारण मामा को परेशानी थी जिसका जिक्र मामा ने अपने भाषण में किया था “कमलनाथ की सरकार गिराना जरूरी था, यदि नहीं गिराते तो बर्बाद हो जाते”। अब समझे किसके पैसों से विधायकों की खरीद हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें