मंगलवार, 25 अगस्त 2020

भाजपा का दावा, तीन दिन में बने 76 हजार नए सदस्य


कांग्रेस ने दावे को बताया फर्जी

मध्यप्रदेष में भाजपा के द्वारा तीन दिन तक चलाए गए सदस्यता अभियान को लेकर राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने यह दावा किया है कि तीन दिन के इस सदस्यता अभियान में पार्टी में 76 हजार नए सदस्यों ने सदस्यता ली है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा के इस दावे को फर्जी बताया है।
ग्वालियर चंबल अंचल में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान समाप्त हो गया। अभियान के समाप्त होने के बाद आज प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने दावा किया कि तीन दिन तक चले इस अभियान में 76 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए है।ष्षर्मा ने टवीट कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा पेश करते हुए बताया है कि कुल 76,731 ऐसे कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शर्मा द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार ग्वालियर में 18,334, मुरैना में 24,989, गुना में 19,563 तो वहीं भिण्ड में 13,475 कांग्रेस के सदस्यों ने अब भाजपा में ष्षामिल हुए हैं।
वहीं प्रदेष भाजपा अध्यक्ष के इस दावे को कांग्रेस ने फर्जी  करार दिया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की सदस्यता का दावा फर्जी है। भाजपा लिस्ट जारी करे किसको सदस्यता दिलाई है। इनमें कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता कोई पदाधिकारी नहीं है। भाजपा ने फर्जी सदस्यता करवाई है, जो भी शामिल हुए वह उन्हीं के पूर्व कार्यकर्ता एवं नेता हैं।
ट्रांसपोर्ट यूनियन की मांगें माने सरकार
पूर्व मंत्री ष्षर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है, कोरोना में इन्होंने जनता की सेवा की, इनकी सभी मांग पूरी हो। ड्राइवर-कंडक्टर को सरकार आर्थिक सहायता दें, ट्रांसपोर्ट यूनियन की मांग माने, टैक्स माफ करें।  शर्मा ने कहा कि वही प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं भोपाल में बढ़ रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें