उपचुनाव को लेकर लिया फैसला, कार्यकर्ता से भी करेंगे चर्चा
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता दिखानी षुरू कर दिया है। दोनों ही दलों ने अब सीधे तौर पर कार्यकर्ताओं के अलावा विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से सीधा संपर्क स्थापित करना ष्षुरू कर दिया है। भाजपा जहां वर्चुअल बैठकों से पदाधिकारियों से जुड़ रही है,वहीं कांग्रेस सीधे तौर पर जिलों के प्रभारियों से संपर्क कर रही है। कांग्रेस में अब यह स्पश्ट हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही सीधे चर्चा करेंगे। उन्होंने इसकीष्षुरूआत भी भिंड और दतियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर की है। उन्होंने यह स्पश्ट कर दिया कि अब वे पदाधिकारियों को भोपाल नहीं बुलाएंगे, बल्कि स्वयं उनसे मिलने वहां पहुंचेंगे।
कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर अब तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह स्पश्ट कर दिया है कि वे सीधे तौर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। वैसे कमलनाथ उपचुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्रवार अब तक चार दौर की बैठकें कर चुके हैं, अब फिर से उन्होंने यह सिलसिला ष्षुरू कर दिया है। नाथ ने भिंड और दतिया जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव की तैयारियों और संगठन के कामकाज का फीडबैक लिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह बूथ लेवल पर सबसे ज्यादा ध्यान दें पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ प्रचार करें और कांग्रेस सरकार की जन हितेषी योजनाएं जनता को बताए। उन्होंने कहा कि अब वह जिला पदाधिकारियों को भोपाल नहीं बुलाएंगे, बल्कि खुद ही जिलों में आकर बूथ और सेक्टर लेवल के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
प्रत्याशी को लेकर चर्चा नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब तक पदाधिकारियों से जो चर्चा की है, उन बैठकों में उन्होंने प्रत्याषी को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की। बल्कि पदाधिकारियों से उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। बूथ स्तर पर काम करने की रणनीति के बारे में जानकारी ली और अपनी रणनीति पदाधिकारियों को बताया। बैठकों में उन्होंने संगठन को मजबूत करने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि को लेकर चर्चा की है। बताया जाता है कि नाथ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि वे बैठकों में केवल उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे, प्रत्याषी को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें