कांग्रेस के विज्ञापन पर गृह मंत्री का तंज
मध्यप्रदेष में राम को लेकर फिर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने आज एक विज्ञापन के जरिए यह बताया कि राजीव गांधीे साकार ने की थी राम राज्य की कल्पना। विज्ञापन में कहा गया कि 1985 में राजीव गांधी की कोशिशों से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसार शुरू हुआ। इस विज्ञापन के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा राम तो सबके हैं, अगर आपको बताना पड़े, तो फिर आपका हक कैसे।
राज्य में आज फिर एक बार राम को लेकर सियासत गमाई है। दरअसल आज कांग्रेस की ओर से एक विज्ञापन समाचार पत्रों में जारी किया गया। इस विज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने यह बताया कि राजीव गांधीे साकार ने की थी राम राज्य की कल्पना। विज्ञापन में कहा गया कि 1985 में राजीव गांधी की कोशिशों से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसार शुरू हुआ। इसी विज्ञापन में लिखा गया है कि 1986 में राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि के ताले खुलवाए थे और भक्तों को रामलला के दर्शन का अवसर दिया था. 1989 में राम मंदिर के शिलान्यास की अनुमति भी राजीव गंधी ने दी थी. चेन्नई में अपनी आखिरी प्रेस कांफ्रेंस में राजीव गांधी ने कहा था राम मंदिर अयोध्या में बनेगा।
कांग्रेस के इस विज्ञापन पर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि राम तो सबके हैं, अगर आपको यह चीज बताना पड़े कि यह आपकी है, तो आपका हक कैसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी राम को अपना बताने की मुहिम नहीं छेड़ी।
नरोत्तम ने दी कमलनाथ को बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक और कमलनाथ को विपक्ष का नेता बनने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें