लोक सेवा आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर राजधानी में नियुक्ति की मांग को लेकर उपवास पर बैठे हैं. आज इन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया.
प्रदेश के महू से संविधान न्याय यात्रा निकालकर राजधानी पहुंचे लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास किए हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों का धरना राजधानी के नीलम पार्क में चल रहा है. इन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने आज उपवास रखा. इस दौरान अपनी मांगें पूरी न होने पर उन्होंने अपना मुंडन भी कराया.
उल्लेखनीय है कि असिस्टेंट प्रोफेसर्स के 3155 पद खाली हैं. 18 विषयों के प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं. यही वजह है कि चयन के बाद भी खाली पदों पर इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही है. लंबे समय से इंतजार कर रहे इन असिस्टेंट प्रोफेसरों का कहना है, जब तक हमारे हाथ में नियुक्ति पत्र नहीं आ जाते तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे. प्रशासन कुछ भी कर लें. जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने उनसे धरना खत्म करने की अपील की. साथ ही कहा कि जल्द ही खुश खबरी मिल सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें