गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

निष्कासित संविदा कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेगी सरकार


मध्यप्रदेश सरकार ने निष्कासित संविदा कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर वापस लेने का फैसला लिया है. इस फैसले के तहत 12 निष्कासित कर्मचारियों को पुन: नियुक्ति कर दिया है.
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सैयद जफर ने ट्वीट कर दी है. जफर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कमलनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए निष्कासित संविदा कर्मचारियों को पुन: नियुक्ति देने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया है कि कमलनाथ सरकार ने लगभग 5 सौ संविदा कर्मचारियों को पुन: नियुक्ति दिए जाने के लिए कउंसलिंग की गई है. अगल-अलग विभागों के 17 पदों से निकाले गए कर्मचारियों की काउंसलिंग की गई है. एनएचएम योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा समाप्त किए गए पदों पर काउंसलिंग की गई, इसके बाद प्रथम सूची में 12 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें