नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देंगे कार्यकर्ता और पदाधिकारीनागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को करारा जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निश्चय किया है. इस अभियान के तहत प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कानून के महत्व को प्रतिपादित किया जाएगा और धार्मिक आधार पर प्रताड़ित शरणार्थियों की सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी भी समाज को दी जाएगी.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रमों की रचना इस प्रकार से की गयी है कि छोटे-छोटे गांव तक और मोहल्लों तक लोगों को सही अर्थों में नागरिकता कानून का विषय पहुंचे तथा जो लोग शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रहे है, उनके स्वार्थ भी उजागर हो सके. आने वाले दिनों में पार्टी घर-घर जनसंपर्क अभियान चलायेगी. प्रबुद्धजन संगोष्ठियां करेगी. ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर छोटी छोटी संगोष्ठियां भी की जायेगी. संसदीय क्षेत्रों में सांसदों द्वारा नागरिकता अधिकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रदेश के लाखों प्रबुद्धजनों से हस्ताक्षर कराए जायेंगे. सभी जिला केन्द्रों पर कानून के समर्थन में रैलियां होगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इन सब की जानकारी प्रसारित की जाएगी. संपूर्ण अभियान के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इस प्रदेश स्तरीय समिति में प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर को शामिल किया गया है.
अभियान प्रभारी किए नियुक्त
विभिन्न अभियानों के प्रभारी नियुक्त किए गए है, जिसमें घर घर जनसंपर्क अभियान के लिए रामेश्वर शर्मा, पंकज जोशी, राजेन्द्र सिंह और लोकेन्द्र पाराशर संयोजक रहेंगे. प्रबुद्धजन संगोष्ठी के प्रभारी रजनीश अग्रवाल और विकास बोन्द्रिया होंगे. इसी प्रकार छोटी संगोष्ठियों को आयोजित कराने का प्रभार बंशीलाल गुर्जर और सरतेन्दु तिवारी पर रहेगा. नागरिकता अधिकार सम्मान समारोहों के प्रभारी विनोद गोटिया, मनोहर उंटवाल, शंकर लालवानी, भगवानदास सबनानी, अशोक रोहाणी और कुंवर पाल शेरू होंगे. प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान का प्रभार विजेश लुणावत,उषा ठाकुर, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, कृष्णा गौर और सुरेन्द्र राठौर को दिया गया है. जिला केन्द्रों पर रैलियों के प्रभारी वीडी शर्मा और माधव सिंह दांगी होंगे. सोशल मीडिया के संयोजन का प्रभार शैलेन्द्र शर्मा और शिवराज डाबी के पास रहेगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें