सोमवार, 16 दिसंबर 2019

ट्रायबल टूरिज्म को किया जा रहा प्रमोट

जल महोत्सव की तर्ज पर होगा ओरछा और ट्रायबल महोत्सव

मध्यप्रदेश में ट्रायबल टूरिज्म को प्रमोट किया जाएगा. इसके लिए झाबुआ, धार, अलीराजपुर को लेकर पर्यटन विभाग काम कर रहा है. खजुराहो, ओरछा, पचमढ़ी में डेनिस्टनेशन वेंडिंग की व्यवस्था की जाएगी.
यह जानकारी आज राज्य के पर्यटन विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने पर्यटन विभाग के एक साल के लेखा-जोखा देते हुए दी. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जल महोत्सव की तर्ज पर ओरछा महोत्सव होगा, ट्रायबल महोत्सव भी होगा. उन्होंने बताया कि फिल्म पर्यटन नीति 2019 पर काम चल रहा है, ट्रायबल टूरिज्म को प्रमोट किया जा रहा है. झाबुआ, धार, अलीराजपुर को लेकर प्लानिंग की जा रही है, खजुराहो, ओरछा, पचमढ़ी में डेस्टिनेशन वेंडिग की व्यवस्था की जाएगी. बघेल ने बताया कि राजधानी भोपाल में आगामी 26 दिसंबर को बड़ा फूड फेस्टिवल होगा. मध्यप्रदेश की रायल फैमली के लिए खास आयोजन होगा.  26 से 29 दिसंबर तक मिंटो हाल में आयोजन किया जा रहा है. आयोजन के लिए सैलाना, जावरा, होलकर, रीवा, भोपाल घराने वालों ने आने की सहमति दी है. इस आयोजन में राजपरिवार खानदानी डिसेस बनाएंगे. देशभर के नामी सैफ को भी यहां बुलाया जाएगा.
गुजरात सरकार न तो पैसा दे रही और न ही बिजली
पर्यटन  एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि  2024 तक मध्य प्रदेश अपने हिस्से का पूरा नर्मदा जल उपयोग करने लगेगा. अभी नर्मदा का पानी बहकर गुजरात चला जाता है जिसका मध्यप्रदेश उपयोग नहीं कर पा रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार मध्यप्रदेश को उसका बकाया पैसा देने में सहयोग नहीं कर रहा साथ ही 57 प्रतिशत बिजली भी नहीं दी जा रही. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में नर्मदा प्रभावितों की सुनवाई नहीं हुई, न ठीक से राहत दी गई न मुआवजा दिया गया. अब 8 नई परियोजनाओं का काम शुरू किया है, 14 हजार करोड़ से होगा निर्माण, 4 लाख 3 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें