मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने दावा किया है कि भाजपा सरकार की तुलना में बीते एक साल में प्रदेश में अपराध कम हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में आने के पहले जो कानून व्यवस्था को लेकर वचन दिया था वह उसे पूरा कर रही है.
गृह मंत्री बाला बच्चन ने यह दावा आज अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मीडिया से चर्चा में किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ गए थे, लूट अपराध डकैती हो रही थी. उन्होंने कहा कि हमने जो वचन दिए थे ला एंड आर्डर के वो पूरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, इंदौर की कार्यवाही भी उसी दिशा में है, बड़ी कार्यवाही करते हुए रतलाम, सेंधवा, चित्रकूट में जो घटनाएं हुई उसपर त्वरित कार्रवाई की गई. उन्होने कहा कि जो भी कानून को हाथ में लेने का काम करेंगे उनको सजा मिलेगी.
गृहमंत्री ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी आयी है, सभी क्षेत्रों में सरकार ने पिछली सरकार के मुकाबले 1 साल में अच्छा काम किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम चलने पर गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि पार्टी जो कहे वो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं, पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं, काम करते-करते यहां तक पहुंचा हूं. उन्होंने कहा कि यूरिया के लिए कुछ लोग जबरन भीड़ लगवाते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें