शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

समय से पहले हंगामें के बीच स्थगित हुआ सदन


मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज हंगामें के बीच समय से पहले समाप्त हो गया. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आज चौथे दिन भी लगातार हंगामा जारी रखा. भाजपा विधायकों के हंगामें के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने सभी शासकीय कार्य निपटाते हुए सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. 
राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज चौथे दिन ही समाप्त हो गया. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने लगातार आज चौथे दिन भी हंगामा किया. भाजपा विधायक लगातार चौथे दिन पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सरकार के एक कार्यक्रम का विरोध किया. बाद में सदन में भी विभिन्न योजनाओं के बंद किए जाने सहित अन्य मुद्दों पर हंगामा करते हुए सरकार को घेरा. भाजपा विधायकों का हंगामा चलता रहा, वहीं विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति हंगामा कर रहे विधायकों को शांत करने का प्रयास करते रहे, मगर विधायक माने नहीं, वे विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी पर पहुंचे और हंगामा करते रहे. विधायकों के हंगामें के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने आज की कार्यसूची में शामिल सभी कार्य निपटाते हुए सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. इसके साथ ही शीतकालीन सत्र संपन्न हो गया.
उल्लेखनीय है कि सत्र मंगलवार को प्रारंभ हुआ था. पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. फिर बुधवार और गुरूवार के बाद आज शुक्रवार को भी हंगामे की स्थिति बनी. इसके चलते अध्यक्ष ने कार्यसूची में शामिल विषयों को पूर्ण करने की औपचारिकता की और कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी. सत्र 23 दिसंबर तक प्रस्तावित इस सत्र में पांच बैठकें होनी थी, मगर आज चौथे दिन ही सदन स्थगित कर दिया गया.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें