राजधानी भोपाल में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की याद में एक कार्यक्रम में आयोजि किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा जेएनयू, जामिया मिलिया एवं बीएचयू के युवा शामिल होंगे. ये युवा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीधा संवाद करेंगे. राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम ेमें मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी सिंधिया के साथ मंच पर रहेंगे.
सिंधिया समर्थक और कार्यक्रम के आयोजक कृष्णा घाडगे ने यह जानकारी आज मीडिया को दी. उन्होंने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की याद में आयोजित यह कार्यक्रम 18 एवं 19 जनवरी को होगा. कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई देंगे. कार्यक्रम में मंच पर ज्योरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी उपस्थित रहेंगे. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में दूसरे दिन याने 19 जनवरी को युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा. वहीं 'ब्लड प्लस' नामक एक ऐसे ऐप की लाचिंग की जा रही है, जो प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में खून की जरूरत पड़ने पर मददगार साबित होगा. उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को होने वाले आयोजन में मध्यप्रदेश के तीनों दिग्गज नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को युवा संवाद की तर्ज पर युवा वाणी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पूरे देश की 60 यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी शामिल होंगे. इस युवा वाणी कार्यक्रम में जेएनयू, जामिया मिलिया और बीएचयू के विद्वान और युवा शामिल होंगे, जो ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीधा संवाद करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें